Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सहकारी समितियों के चुनाव में भाजपा का दबदबा, 98 फीसदी बोर्डों पर जीत का दावा

निर्वाचित प्रतिनिधियों में 136 महिलाएं और 212 पुरुष शामिल हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 प्रतिनिधि चुने गए, जिनमें 16 महिलाएं और 21 पुरुष हैं। उपाध्यक्ष पद पर 25 प्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिनमें 2 महिलाएं और 23 पुरुष शामिल हैं।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 25, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dr. Dhan Singh Rawat
5
VIEWS

प्रदेश में शनिवार को सम्पन्न हुए सहकारी समितियों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 98 फीसदी बोर्डों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया है। क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की शानदार जीत से विपक्ष को बड़ा झटका लगा है।

प्रदेशभर में कुल 39 सहकारी समितियों में से 38 समितियों में चुनाव सम्पन्न हुए, जिनमें भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिला। विभागीय आंकड़ों के अनुसार संचालक मंडल के लिए कुल 348 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। इनमें अल्मोड़ा में 9, उत्तरकाशी में 37, पौड़ी में 58, हरिद्वार में 26, टिहरी में 15, चम्पावत में 11, ऊधमसिंह नगर में 91, देहरादून में 38, पिथौरागढ़ में 14 तथा नैनीताल में 49 संचालक चुने गए।

निर्वाचित प्रतिनिधियों में 136 महिलाएं और 212 पुरुष शामिल हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 प्रतिनिधि चुने गए, जिनमें 16 महिलाएं और 21 पुरुष हैं। उपाध्यक्ष पद पर 25 प्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिनमें 2 महिलाएं और 23 पुरुष शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले कुल 418 प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी सम्पन्न हुआ, जिनमें 132 महिलाएं एवं 286 पुरुष शामिल हैं। जिलेवार आंकड़ों में सर्वाधिक सफलता ऊधमसिंह नगर में देखने को मिली, जहां कुल 111 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। इसके बाद नैनीताल में 99, देहरादून में 51, पौड़ी में 38, हरिद्वार में 35, उत्तरकाशी में 25, टिहरी में 23 तथा पिथौरागढ़ में 12 प्रतिनिधि चुने गए।

मसूरी क्षेत्र की जौनपुर मगरा सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड तथा लंढौर सहकारी समिति में भाजपा ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 68 वर्षों बाद पहली बार पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित कराया। इसे सहकारिता क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

Chardham

चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 50 लाख पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

September 14, 2026
alert

वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

September 14, 2026
Jail

हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मुकदमा दर्ज

September 14, 2026
Kumbh

कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 700 करोड़ के विकास कार्य मंजूर

September 14, 2026

प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा ने एक बार फिर सहकारी क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन हासिल किया। चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट हुआ है कि प्रदेश की सहकारी व्यवस्था में भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

सहकारी समितियों के चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और सरकार की जनहितकारी नीतियों का प्रतिफल है। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एवं कार्यकर्ताओं को बधाई। इस ऐतिहासिक जीत से निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र को साकार करने में मदद मिलेगी। – डाॅ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री, उत्तराखंड।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

रावली महदूद में महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Next Post

हल्द्वानी में सीएम धामी का जनसुनवाई कार्यक्रम, अधिकारियों को दिए निर्देश

Next Post
Public Hearing

हल्द्वानी में सीएम धामी का जनसुनवाई कार्यक्रम, अधिकारियों को दिए निर्देश

Dehradun

“नंदा-सुनंदा” योजना से 39 बालिकाओं को मदद

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Jyotirmath

ज्योतिर्मठ: आपसी प्रेम सौहार्द की मिसाल

1 year ago
Bageshwar

बागेश्वर मेले में किसानों को ब्याज रहित ऋण

11 months ago
Meeting

रामनगर में पर्यटन कारोबारियों का प्रदर्शन, फाटो और हाथीडंगर पर्यटन जोन खोलने की मांग

2 months ago
Sujata Paul

उत्तराखंड दौरे पर सुजाता पॉल ने PM मोदी व भाजपा सरकार पर साधा निशाना

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 50 लाख पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
  • वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट
  • हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मुकदमा दर्ज

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Chardham

चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 50 लाख पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

September 14, 2026
alert

वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol