
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सुभाषनगर में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर भाजपा महिला नेता एवं समाजसेवी किरण सिंह ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किरण सिंह समर्थकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।
किरण सिंह का आरोप है कि सुभाषनगर क्षेत्र के लोग लंबे समय से सीवर लाइन, दूषित पेयजल और 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार मांग उठाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
भाजपा नेत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता लगातार मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। शिकायतों और मांगों के बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की ओर से समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसी के विरोध में उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
किरण सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक सुभाषनगर की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान उनके समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। मामले को लेकर भाजपा नेत्री के अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ खुलकर आंदोलन करने से स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है।
किरण सिंह (भाजपा नेत्री)
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post