भाजपा विधायक विनोद चमोली ने बेरोजगार संघ आंदोलन में लगे आजादी के नारों पर चिंता जताते हुए युवाओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों में नकल को संरक्षण मिला, जबकि भाजपा सरकार ने कठोर नकल कानून बनाकर इस पर रोक लगाई। इस कानून के तहत 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।
चमोली ने कहा कि 2017 के बाद भाजपा सरकार ने पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की और 120 लोगों को जेल भेजा, जिनमें बड़े अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ताजा मामले की जांच पूरी होने पर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन में विघटनकारी ताकतें सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लगे नारे जेएनयू के विवादित नारों जैसे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के राष्ट्रभक्त युवाओं को ऐसे षड्यंत्रों से सावधान रहना चाहिए।
चमोली ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक आंदोलन का स्वागत है, लेकिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सरकार सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने हमेशा नकारात्मक राजनीति को अस्वीकार किया है और भविष्य में भी ऐसा ही करेगी।
भाजपा विधायक विनोद चमोली
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post