
राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी, निदेशक डाकघर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर आरडी कार्ड उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को शीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जबकि निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला और अन्य अधिकारियों ने 10 दिनों के भीतर कार्ड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
महिला अभिकर्ताओं ने बताया कि पिछले चार महीनों से कार्ड न मिलने के कारण नए आरडी खाते नहीं खोले जा रहे, जिससे करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की कि कार्ड ऋषिकेश डाकघर में ही उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें बार-बार देहरादून न जाना पड़े। साथ ही एक बार में 50-50 कार्ड देने की भी मांग की गई।
प्रतिनिधि मंडल ने अन्य जनपदों के आरडी खाते खोलने की अनुमति देने की भी मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो अक्टूबर में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अध्यक्ष के.के. सचदेवा ने कहा कि देहरादून स्थित राष्ट्रीय बचत संगठन का कार्यालय बंद होने के बाद से अभिकर्ताओं की समस्याएं लगातार बढ़ी हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post