भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस की मौजूदा हालत पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक कलह कोई नई बात नहीं है, यह कांग्रेस की पुरानी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा से भ्रम, जनता के साथ छलावे और ठगी पर आधारित रही है, साथ ही कांग्रेस अब उस मोड़ पर आ गई है जहां उसके अपने ही नेता और कार्यकर्ता खुद को असहज महसूस कर रहे हैं।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा भ्रम और ठगी पर रही है लेकिन जनता अब कांग्रेस की गुटबाजी और खोखली विचारधारा समझ चुकी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ठगी का आरोप लगाना गलत है, ठग तो कांग्रेस पार्टी में पहले से ही बैठे हैं और वर्तमान स्तिथि उनके अपने कर्मों का फल है।
विनोद चमोली, भाजपा विधायक
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post