नैनीताल- सचिव एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल नगर के चल रहे विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
नैनीताल की लोवर मालरोड में चल रहे सुधारीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान लोनिवि ने अभियंता द्वारा आयुक्त को बताया कि सड़क में एंकरिंग का कार्य सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य प्रगति पर है। कुल 51 में से 11 माइक्रोपाइल लगाए जा चुके हैं। जिसे 31 जून तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त ने क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण कार्य की प्रगति भी देखी और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए।
दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post