समग्र शिक्षा परियोजना के तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज एससीईआरटी सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से रिक्त पड़े 955 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से मेरिट के आधार पर नियुक्तियां की गई हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीआरपी और सीआरपी विद्यालय और विभाग के बीच सेतु का काम करेंगे और शिक्षा को रोचक बनाने में योगदान देंगे। प्रशिक्षण के पहले दिन निदेशक वंदना गर्ब्याल व अन्य अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
इसी अवसर पर डॉ. रावत ने प्रदेशभर के 5,16,569 छात्र-छात्राओं को गणवेश की धनराशि डीबीटी के माध्यम से खातों में ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि निःशुल्क गणवेश योजना अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करेगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post