
डोईवाला स्थित हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में “मिडटर्म फोनोकॉन-2025” सम्मेलन आयोजित किया गया। देशभर से आए 250 से अधिक ईएनटी विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने वाणी विकारों के बचाव व उपचार की नवीन तकनीकों पर चर्चा की।
मुख्य अतिथि व स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अनुसंधान और तकनीकी नवाचार का समावेश आवश्यक है। सम्मेलन में समिति अध्यक्ष डॉ. एस.एस. बिष्ट ने बताया कि स्ट्रोबॉसकॉपी और नैरो बैंड इमेजिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जिससे गले के कैंसर और अन्य रोगों की जांच अधिक सटीक हो सकेगी।
कार्यक्रम में केस प्रेजेंटेशन, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और इंटरैक्टिव सेशन्स आयोजित किए गए। मुंबई से आई डॉ. नुपूर नेरुरकर ने युवा डॉक्टरों के लिए व्यवहारिक कार्यशाला कराई।
आयोजन समिति की सचिव डॉ. महिमा लूथरा ने सभी विशेषज्ञों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post