उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सचिवालय में संपन्न हुए। चुनाव में आम सभा ने संघ की नई कार्यकारिणी को आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक व मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और सभी पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।
नई कार्यकारिणी में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष, दिनेश उनियाल को महासचिव, राकेश रयाल एवं हेमा चन्द को संयुक्त सचिव और मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल और रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, कर्मचारियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने और संघ की गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post