
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों सरखेत और घंतूकासेरा का आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी को भी कठिनाई नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो सके।
कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार तेजी से राहत और पुनर्वास कार्य कर रही है और जो भी सहायता आवश्यक होगी, वह तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post