अल्मोड़ा जनपद की सल्ट तहसील में रविवार देर शाम एक कार हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसा लैना डडरिया के पास उस समय हुआ, जब कार संख्या HR26 EX-8497 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कुछ दूरी पर पेड़ से टकराने के बाद कार रुक गई।
हादसे में पवन सिंह (26) निवासी ग्राम सौलती हरड़ा सल्ट और अजय रावत (25) निवासी ग्राम स्याली लैना डडरिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही सल्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें सीएचसी देवायल में भर्ती कराया गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post