चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने इस बार स्वास्थ्य सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के स्वास्थ्य की ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल पर रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए यात्रा मार्गों पर 177 एंबुलेंस तैनात रहेंगी, जिनमें 108 सेवा, एडवांस लाइफ सपोर्ट और कार्डिक एंबुलेंस शामिल हैं। इसके अलावा टिहरी में बोट एंबुलेंस और एम्स ऋषिकेश के माध्यम से हेली एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी।
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और 33 हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं की जांच और उपचार की व्यवस्था रहेगी। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 16 विशेषज्ञ चिकित्सक, 46 मेडिकल ऑफिसर, 85 पैरामेडिकल स्टाफ और 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य चारधाम यात्रा को स्वस्थ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post