उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एग्रोस्टैक और फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धीमी प्रगति वाले कार्मिकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस, प्रतिकूल प्रविष्टि और कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने विकासखंड और न्याय पंचायत प्रभारियों को कार्य में तेजी लाने, किसानों के मोबाइल नंबर अपडेट कराने और ओटीपी प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत से कम प्रगति वाले प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे 31 मार्च से पहले अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी करा लें, अन्यथा पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
Reported By: Gopal Nautiyal














Discussion about this post