
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) ने कृष्णा चिगुल्लापली, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, और रविन्द्र कुमार गौर, जनरल सेक्रेट्री, को नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड (NTWB) का सदस्य बनाए जाने पर खुशी जताई है। संगठन ने इसके लिए नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील जे. सिंघी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

FAIVM ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा। संगठन ने बताया कि वह 18 राज्यों में मध्यम, लघु और माइक्रो व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख मंच है, जो सरकार और व्यापारियों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित करने के साथ दोनों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता है।
Reported By: Arun Sharma















Discussion about this post