देहरादून के वसंत विहार में चारदीकला वेलफेयर फाउंडेशन और उत्तराखंड ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर कैप्टन डॉ. सुरेश कुमार सैनी को सर्वाधिक रक्तदान के लिए ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन लाइफ सेवर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और महिला रक्तदाताओं ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं और भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post