चरदीकला वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वसंत विहार स्थित मसल फैक्ट्री जिम में हेल्थ और फिटनेस जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिटनेस एक्सपर्ट और मोटिवेशनल स्पीकर तेजिंदर सिंह बॉबी शामिल हुए।
उन्होंने युवाओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, हरी सब्जियां, फल, दाल, अंडे, मछली व नट्स को भोजन में शामिल करने तथा शराब और सिगरेट से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल मसल्स बनाना नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना है, जो शरीर को मजबूत और मन को स्थिर बनाती है।
तेजिंदर सिंह बॉबी ने फिटनेस इंडस्ट्री में गलत मार्गदर्शन से सावधान रहने और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी विशेषज्ञों से ही लेने पर जोर दिया। सेमिनार में उपस्थित लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post