बजट विधानसभा सत्र 2026 के दौरान भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में जनपद अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र से आए प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस दौरान जनमानस कल्याण समिति धामदेवल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे।
प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम सभा हाट-झला के मध्य स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय धामदेवल का नाम वर्ष 1971 के युद्ध के वीर सैनिक मोहन सिंह महारा के नाम पर रखने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में शहीद स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल के निर्माण की भी मांग की गई।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post