Wednesday, March 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का ISBT देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू

मुख्यमंत्री के औचक दौरे से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, यात्रियों की सुविधाओं, परिवहन व्यवस्था और समग्र संचालन का बारीकी से जायजा लिया।

Crime Patrol by Crime Patrol
November 18, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
CM Dhami
2
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार दोपहर बिना किसी पूर्व सूचना के आईएसबीटी देहरादून पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का अचानक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के औचक दौरे से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, यात्रियों की सुविधाओं, परिवहन व्यवस्था और समग्र संचालन का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी देखकर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने साफ संदेश दिया कि आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई भी की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता का काम कागजों पर नहीं, जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

Gas

उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई व्यवस्था लागू

March 18, 2026
Yoga Festiva

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में योग, ध्यान और प्राणायाम का संगम

March 18, 2026
Meeting

मंत्री गणेश जोशी के निर्देश, मसूरी मार्ग पर बनेगा अस्थायी वैली ब्रिज

March 18, 2026
Meet

सीएम के समक्ष रखा आंदोलनकारी चिन्हीकरण मानकों में ढील व प्रक्रिया शुरू करने मामला

March 18, 2026

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग एवं एमडीडीए अधिकारियों को निर्देशित किया कि

  • परिसर में दैनिक सफाई सुनिश्चित की जाए,

  • हर स्थान पर स्वच्छता से संबंधित सूचना पट लगाए जाएँ,

  • यात्रियों को कचरा-धूल मुक्त वातावरण मिले यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को आदेश दिए कि आईएसबीटी की स्वच्छता और व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए तत्काल प्रभावी कार्ययोजना बनाकर लागू की जाए।

मुख्यमंत्री ने बस संचालन, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, दुकानों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थ राज्य है, इसलिए बस अड्डों और परिवहन केंद्रों पर बेहतर सुविधाएँ और स्वच्छता प्रदेश की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से मुलाकात कर उनके सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि यात्रियों की प्रतिक्रिया ही व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाती है।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्थाएँ दुरुस्त होनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश जल्द ही जनसहभागिता आधारित एक व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू करने जा रहा है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

राज्य के हर ब्लॉक में आध्यात्मिक गांव विकसित करने के निर्देश

Next Post

एम्स ऋषिकेश में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह शुरू

Next Post
AIIMS Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह शुरू

Premnagar

प्रेमनगर में आवारा सांडों पर कार्रवाई तेज

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun

देहरादून के सरकारी स्कूल अब आधुनिक सुविधाओं से लैस

4 months ago
BJP

विपक्ष जितना रहेगा मौन, उतना समाज व देश के लिए बेहतर: BJP

3 weeks ago
bike

काठगोदाम स्टेशन में रेंटल बाइक पर मनमानी, जल्द होगी कार्रवाई

3 months ago
waterlogging

शहरी जलभराव से निपटने को क्यूआरटी अलर्ट, 12 ज़ोन में बंटा नगर निगम क्षेत्र

8 months ago

FOLLOW US

    BROWSE BY CATEGORIES

    • Blog
    • अपराध
    • अर्थव्यवस्था
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • त्‍योहार
    • दिल्ली
    • दुर्घटना
    • देहरादून
    • धार्मिक
    • पर्यटन
    • पुलिस
    • फैशन
    • मनोरंजन
    • राजनीती
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार
    • विश्व
    • शिक्षा
    • हेल्थ

    POPULAR NEWS

    • Chadi Yatra

      मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    Crime Patrol Logo

    Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई व्यवस्था लागू
    • अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में योग, ध्यान और प्राणायाम का संगम
    • मंत्री गणेश जोशी के निर्देश, मसूरी मार्ग पर बनेगा अस्थायी वैली ब्रिज

    Category

    • Blog
    • अपराध
    • अर्थव्यवस्था
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • त्‍योहार
    • दिल्ली
    • दुर्घटना
    • देहरादून
    • धार्मिक
    • पर्यटन
    • पुलिस
    • फैशन
    • मनोरंजन
    • राजनीती
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार
    • विश्व
    • शिक्षा
    • हेल्थ

    Recent News

    Gas

    उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई व्यवस्था लागू

    March 18, 2026
    Yoga Festiva

    अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में योग, ध्यान और प्राणायाम का संगम

    March 18, 2026
    • About
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact
    • Disclaimer

    © 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

    No Result
    View All Result
    • उत्तराखंड
    • राजनीती
    • हेल्थ
    • विश्व
    • रोजगार
    • मनोरंजन
    • फैशन
    • पर्यटन
    • धार्मिक
    • त्‍योहार
    • अर्थव्यवस्था
    • अपराध

    © 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In