
कुमाऊं के प्रवेशद्वार हल्द्वानी स्थित काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर हर दिन हजारों यात्री पहुंचते हैं। यहां पर्यटक और स्थानीय लोग रेंटल बाइक लेकर अपनी आगे की यात्रा शुरू करते हैं, लेकिन हाल के दिनों में रेंटल बाइक संचालकों की लापरवाही और मनमानी तेजी से बढ़ी है।
सूत्रों के अनुसार कई संचालक यात्रियों को प्राइवेट नंबर वाली स्कूटी और बाइक भी किराए पर दे रहे हैं, जो नियमों के मुताबिक पूरी तरह अवैध है। इतना ही नहीं, बाहर से आने वाले कई यात्रियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता, फिर भी कुछ संचालक उनसे अतिरिक्त पैसा लेकर बिना लाइसेंस जांचे वाहन थमा दे रहे हैं। यह कानून का सीधा उल्लंघन होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब आरटीओ हल्द्वानी ने सख्त रुख अपनाते हुए आगामी दिनों में कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं। उम्मीद है कि विभाग की जांच और कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
अरविंद पाण्डेय, आरटीओ हल्द्वानी
Reported By: praveen Bhardwaj













Discussion about this post