मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहरी जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र को 12 हिस्सों में बांटकर 3 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (QRT) गठित की गई हैं, जिनकी निगरानी सिटी मजिस्ट्रेट और दोनों एसडीएम कर रहे हैं।
प्रिंस चौक, बल्लुपुर, पंडितवारी, आईएसबीटी समेत जलभराव वाले इलाकों में हाई-स्पीड डी-वाटरिंग पंप लगाए गए हैं, जो बारिश के दौरान त्वरित जल निकासी में कारगर साबित हो रहे हैं।

क्यूआरटी टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं और भारी बारिश में भी आवागमन सामान्य बनाए रखने में सफलता मिली है। 17 डी-वाटरिंग पंप 7 एजेंसियों को उपलब्ध कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post