
एम्स ऋषिकेश के केंद्रीय पुस्तकालय में बुधवार को तीन दिवसीय मेडिकल पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी में चिकित्सा शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल और स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़ी उच्च गुणवत्ता की नवीनतम पुस्तकें रखी गई हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों और संकाय को अद्यतन व प्रमाणिक पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह और डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों और स्वास्थ्य पेशेवरों को नवीनतम ज्ञान से जोड़ने का शानदार अवसर है। वहीं प्रो. जया चतुर्वेदी ने पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने में पुस्तकालय टीम के प्रयासों की सराहना की।
वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के अनुसार प्रदर्शनी में मेडिसिन, रेडियोलॉजी, गायनी, ऑर्थो, सर्जरी, न्यूरो सर्जरी सहित कई विशेष क्षेत्रों की नवीनतम पाठ्यपुस्तकें, संदर्भ ग्रंथ और नैदानिक दिशानिर्देश उपलब्ध हैं। स्प्रिंगर नेचर, वॉल्टर्स क्लूवर, मैक्ग्रॉ-हिल, एल्सेवियर जैसे प्रमुख प्रकाशकों की पुस्तकों ने प्रदर्शनी को और समृद्ध बनाया है।
तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रदर्शनी छात्रों, शोधार्थियों और संकायगणों के लिए ज्ञानवर्धक और अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post