इसे भी पढ़ें
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी उपक्रम निर्धारित अवकाश के तहत बंद रहेंगे।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बकरीद पर्व को देखते हुए राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश लागू रहेगा। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post