Thursday, October 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

खटीमा में सीएम धामी ने विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, युवाओं को मिली आधुनिक सुविधाएं

आधुनिक उपकरणों और बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित यह व्यायामशाला युवाओं को फिटनेस, खेलकूद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक होगी।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 25, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Khatima
4
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत एवं आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन तथा 26.50 लाख रुपये की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी और क्षेत्र में शिक्षा व विकास की नई संभावनाओं को गति देंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार होती है। खटीमा में स्थापित “दीदी की लाइब्रेरी” विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय छात्रों को शांत और अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों के अनेक प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधाओं से वंचित रह जाते थे। नई लाइब्रेरी ऐसे विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। यहां उपलब्ध पुस्तकों और अध्ययन सामग्री से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

Haridwar

पतंजलि योगपीठ में 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया बुक फेयर का उद्घाटन

October 29, 2026
Snowfall

उत्तरकाशी में बदला मौसम, गंगोत्री धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

October 29, 2026
Press Meeting

हल्द्वानी में 30 अक्टूबर से सजेगा 17वां जोहार महोत्सव, लोक संस्कृति और पहाड़ी परंपराओं का दिखेगा रंग

October 29, 2026
Rain

हरिद्वार में मौसम का यू-टर्न, झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड; मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित

October 29, 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी लगातार कार्य कर रही है और इस लाइब्रेरी का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

व्यायामशाला भवन के आधुनिकीकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। आधुनिक उपकरणों और बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित यह व्यायामशाला युवाओं को फिटनेस, खेलकूद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में फिट इंडिया मूवमेंट और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार भी युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करने के लिए खेल एवं फिटनेस सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में समान रूप से कार्य कर रही है ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि खटीमा उनका गृह क्षेत्र होने के साथ-साथ विकास के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता का केंद्र भी है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Reported  By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

सरमोली विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्मृति स्कॉलरशिप

Next Post

उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, मैदानी इलाकों में हीट वेव का अलर्ट

Next Post
Heatwave

उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, मैदानी इलाकों में हीट वेव का अलर्ट

Ganesh Joshi

स्वामी विवेकानंद राष्ट्रवाद के सबसे बड़े प्रणेता : गणेश जोशी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

players

खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा दावा, चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 3.17 लाख खिलाड़ी

1 month ago
Police

केदारनाथ यात्रा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी, सोनप्रयाग में पुलिस की विशेष निगरानी

6 months ago
Uttaranchal Press Club

उत्तरांचल प्रेस क्लब में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

1 year ago
Nanda Devi Raj Jat 2026

नंदा देवी राजजात 2026 की तैयारियों पर महत्वपूर्ण बैठक

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • पतंजलि योगपीठ में 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया बुक फेयर का उद्घाटन
  • उत्तरकाशी में बदला मौसम, गंगोत्री धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
  • हल्द्वानी में 30 अक्टूबर से सजेगा 17वां जोहार महोत्सव, लोक संस्कृति और पहाड़ी परंपराओं का दिखेगा रंग

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Haridwar

पतंजलि योगपीठ में 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया बुक फेयर का उद्घाटन

October 29, 2026
Snowfall

उत्तरकाशी में बदला मौसम, गंगोत्री धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

October 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol