Tuesday, October 27, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके जाने से एक युग का अंत

Crime Patrol by Crime Patrol
October 27, 2026
in उत्तराखंड, राजनीती
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
tribute
1
VIEWS

मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने खंडूड़ी के जीवन को सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में ऐसे महान व्यक्तित्व का स्मरण करना भावुक क्षण है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एक बेटी के लिए उसके पिता पहले नायक होते हैं, लेकिन जनरल खंडूड़ी केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के नायक रहे। उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया तथा उच्च पदों पर रहते हुए भी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

इसे भी पढ़ें

Meeting

भगवानपुर में एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश

October 27, 2026
Virasat

विरासत महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य और लोक संस्कृति की धूम, कथक की प्रस्तुति ने मोहा मन

October 27, 2026
International Writers

लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के दूसरे दिन साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन

October 27, 2026
Protest

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, विधानसभा सत्र के पहले दिन यूकेडी का प्रदर्शन

October 27, 2026

1971 के युद्ध में दिखाया साहस और रणनीतिक कौशल

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना में रहते हुए जनरल खंडूड़ी ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। सेना की इंजीनियरिंग सेवाओं में उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। उनका सैन्य जीवन अनुशासन और राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने जनसेवा के क्षेत्र में अपनी नई पारी शुरू की। वर्ष 1991 में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने पांच बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। संसद में उन्होंने उत्तराखंड की आकांक्षाओं और पृथक राज्य की मांग को मजबूती से उठाया। मुख्यमंत्री के अनुसार, उनके ओजस्वी वक्तव्यों और स्पष्ट विचारों ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को वैचारिक मजबूती प्रदान की।

सड़क संपर्क मजबूत करने में रही अहम भूमिका

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में जनरल खंडूड़ी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी प्रमुख पहलों को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही। देश में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के उनके प्रयासों का लाभ आज भी करोड़ों लोगों को मिल रहा है।

पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के पक्षधर थे खंडूड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007 और 2011 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में जनरल खंडूड़ी ने पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और अनुशासित शासन की मिसाल पेश की। प्रदेश में मजबूत लोकायुक्त व्यवस्था की दिशा में उनकी पहल भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके सख्त रुख और स्वच्छ प्रशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उनका मानना था कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी है। उनकी कार्यशैली में सेना का अनुशासन, जनता के प्रति संवेदनशीलता और सेवाभाव का अनूठा समन्वय दिखाई देता था।

युवाओं को भी किया देवभूमि की सेवा के लिए प्रेरित

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनरल खंडूड़ी ने उत्तराखंड की राजनीति और जनमानस में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके व्यक्तित्व और कार्यों ने उनके जैसे अनेक युवाओं को देवभूमि की सेवा के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें जनरल खंडूड़ी का स्नेह और मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहा।

उन्होंने कहा कि 19 मई 2026 को 91 वर्ष की आयु में जनरल खंडूड़ी का निधन प्रदेश और राष्ट्र के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से वास्तव में एक युग का अंत हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महान व्यक्तित्व अपने कार्यों और आदर्शों के माध्यम से सदैव जनमानस के हृदय में जीवित रहते हैं। जनरल खंडूड़ी का अनुशासित जीवन, ईमानदार कार्यशैली और प्रदेश के विकास के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Previous Post

भगवानपुर में एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

elephant

बाजपुर बरहैनी रेंज में घायल हाथी के बच्चे की इलाज के दौरान मौत

9 months ago
devotees

झंडा मेला के अवसर पर निकली भव्य नगर परिक्रमा, हजारों संगतें हुईं शामिल

8 months ago
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”: उत्तरकाशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”: उत्तरकाशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण

9 months ago
employment fair

रोजगार मेले में 51 हजार युवा हुए लाभान्वित, देहरादून में भी नियुक्ति पत्र वितरित

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके जाने से एक युग का अंत
  • भगवानपुर में एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश
  • विरासत महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य और लोक संस्कृति की धूम, कथक की प्रस्तुति ने मोहा मन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

tribute

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके जाने से एक युग का अंत

October 27, 2026
Meeting

भगवानपुर में एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश

October 27, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol