लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड के एकदिवसीय दौरे पर हैं जहां वे छात्रों के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के दौरे पर कटाक्ष किया है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस शासन काल के भ्रष्टाचार को बताना चाहिए, कांग्रेस ने उत्तराखंड में 10 साल तक राज किया 2002 से लेकर 2007 तक कांग्रेस शासन काल में बहुत घोटाले हुए उसके बाद 2012 से 2017 तक जो कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया उन घोटाले को उन्हें बताना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और पेपर लीक करने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजो इतना ही नहीं पेपर लीक प्रकरण को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए और कठोर कानून बनाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीति में 20 साल का अनुभव है इन 20 सालों में कांग्रेस हमेशा पीछे गई लेकिन आगे नहीं बढ़ पाई उन्हें यह अनुभव भी युवाओं को बताना चाहिए।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post