
आज की कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले।
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें शामिल हैं:
महिला एवं बाल विकास विभाग
मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत करने का निर्णय लिया गया है।
रायपुर क्षेत्र में निर्माण
छोटे घरों और दुकानों को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया है, जिससे फ्रीज जोन में राहत मिलेगी। इसके लिए मानक जारी किए जाएंगे।
चिकित्सा शिक्षा विभाग
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता को पूरी नौकरी में एक बार जनपद बदलने की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।
यूसीसी में संशोधन
नेपाली, तिब्बती और भूटानी मूल के लोगों के लिए आधार कार्ड के अलावा अन्य वैध दस्तावेजों के आधार पर शादी करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।
उत्तराखंड राज्य के 25 साल पूरे होने पर देहरादून में विशेष सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी तारीखों की घोषणा करने के लिए अधिकृत किया गया है।
कार्मिक विभाग में स्थिलिकरण
कार्मिक विभाग में स्थिलिकरण को मंजूरी
शैलेश बगोली, सचिव मुख्यमंत्री
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post