खबर लक्सर से है…..राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने लक्सर पहुंचकर जहां लक्सर नगर पालिका के सभागार में सफाई कर्मचारी व अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली… तथा सफाई कर्मचारियों की समस्याये सुनी…
आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का अभी शोषण किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा….उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ अधिकारियो की नकारात्मक सोच के चलते पात्र लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है……
उन्होंने समाज कल्याण विभाग तथा नगर पालिका लंढौरा नगर पालिका सुल्तानपुर नगर पालिका लक्सर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियो को कई प्रकार की दिशा निर्देश भी दिए… साथ हीं अनियमितता बरतने पर आयोग द्वारा विधिवत एक्शन लेने की चेतावनी भी दी गई….
भगवत प्रसाद मकवाना राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड उपाध्यक्ष
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post