
डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या विक्रम शर्मा की हत्या की घटना का देहरादून पुलिस और एसटीएफ पुलिस ने संयुक्त रूप में खुलासा किया है । घटना की साजिश में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग प्रांतों से गिरफ्तार किया है आपको बता दे की आरोपियों के द्वारा कई माह पूर्व ही बनाई गई थी विक्रम शर्मा को मारने की योजना गौरतलब है कि जमशेदपुर तथा नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही थी और विक्रम के साथ ज्यादा लोगों के चलने के कारण नहीं दे पाए थे योजना को अंजाम वहीं घटना से लगभग तीन माह पूर्व साजिश में शामिल एक आरोपी ने उसी जिम को किया था जॉइन जिसमें विक्रम जाता था उसके साथ ही घटना के दिन भी आरोपी के द्वारा ही अपने अन्य साथियों को फोन के माध्यम से विक्रम शर्मा के जिम में होने की जानकारी दी थी ।
पुलिस ने आरोपी अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है की घटना के बाद भागने के लिए आरोपियों के द्वारा हरिद्वार से रेंट पर ली गई थी स्कूटी तथा बाइक । एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि आरोपियों को लेकर पूछताछ की जा रही है । ओर मुख्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा ।
अजय सिंह एसटीएफ एसएसपी
प्रमेंद्र डोभाल एसएसपी देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post