कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कोटा से शुरू किए गए कार्यक्रम छात्रों की गूंज के बाद उत्तराखंड कांग्रेस भी तैयारी में जुट गई है देशभर के 28 राज्यों के साथ-साथ उत्तराखंड में भी तैयारी जोरों पर है जिसको लेकर आज कांग्रेस भवन में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी ने उत्तराखंड में तीन लोगों को संयोजक नियुक्त किया गया है,, और उनके साथ 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक टीम भी गठित की है जो विभिन्न कोचिंग सेंटर में जाकर छात्रों से संवाद स्थापित करेगी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पेपर लीक सिफारिश जैसे विभिन्न घटनाक्रमों से अवगत कराएंगे इसके अलावा भाजपा शासन काल में जितनी बार भी पेपर लीक हुए हैं या दोबारा परीक्षाएं आयोजित की गई है उसकी भी जानकारी दी जाएगी इसके अलावा 1 अगस्त को राजधानी देहरादून में सचिवालय या राज भवन घेराव की तैयारी भी यूथ कांग्रेस कर रहा है जिसमें संभावनाएं जताई जा रही हैं कि राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं कुल मिलाकर कांग्रेस ने इस अभियान को एक चुनावी रणनीति के तौर पर धरातल पर उतरना शुरू कर दिया है युवाओं को किस तरह अपने वोट बैंक से जोड़ा जा सके इस अभियान के लिए कांग्रेस जुट गई है।
ज्योति रौतेला प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस
नवनीत भुल्लर पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post