उत्तराखंड में आपदा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। आपदा को एक महीना बीत जाने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य बेहद धीमी गति से चल रहे हैं।
लोग अब भी मुआवज़े और पुनर्वास का इंतज़ार कर रहे हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ कागज़ों पर राहत दिखा रही है, ज़मीन पर स्थिति अलग है।
आपदा को एक महीना बीत चुका है, लेकिन पीड़ितों को अभी तक सही मदद नहीं मिली है। कांग्रेस उनकी आवाज़ बनकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।
करण माहरा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस
Reported By; Shiv Narayan












Discussion about this post