प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर रानीपोखरी में प्रस्तावित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया गया था, लेकिन सात वर्षों बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि का दुरुपयोग किया जा रहा है और वर्तमान सरकार पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व निर्णयों की अनदेखी की है। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज और महिलाओं के साथ अभद्रता की भी निंदा की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जनता की मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
हरक सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति कांग्रेस।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post