हाल ही में 26 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में होली मिलन कार्यक्रम किया गया था। जिसमें सभी कांग्रेसी नेताओं ने जमकर होली खेली, लेकिन इस दौरान इस वीडियो को गलत तरीके से एडिट करके फेसबुक के माध्यम से प्रसारित किया गया। इसी के खिलाफ आज SP सिटी देहरादून के पास कांग्रेस नेता पहुंचे, जहां उन्होंने sp सिटी को शिकायती ज्ञापन दिया।
प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने ज्ञापन को लेकर कहा कि एक फेसबुक पेज वसूली अभियान मोर्चा के द्वारा पूर्व में भी कांग्रेस के खिलाफ झूठे AI वीडियो को लेकर शिकायती ज्ञापन दिया गया था लेकिन उसपर कोई कार्रवाई न होने के चलते, उनका दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि फिर एक बार होली मिलन के वीडियो को एडिट करके गलत मंशा के साथ प्रसारित किया जा रहा है और एक महिला की छवि खराब की जा रही है, इसी की शिकायत लेकर आज SP सिटी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई।
डॉ प्रतिमा सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता
वहीं SP सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि कांग्रेस जनों का ज्ञापन मिला है और जल्द ही साइबर पुलिस को सूचित कर इसके संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद कुमार, SP सिटी देहरादून
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post