
द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोलियो के धाम से शीतकालीन गद्दी स्थलो के लिए रवाना होने की तिथि कल विजय दशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलो मे पंचाग गणना के अनुसार घोषित की जायेगी । मन्दिर समिति द्वारा दोनो धामो के बन्द होने की तिथि घोषित होने की सभी तैयारियां पूरी कर दी गयी है ।
मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ रवाना होने की तिथि कल विजय दशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मे घोषित की जायेगी जबकि तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बन्द होने तथा चल विग्रह उत्सव डोली के धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल रवाना होने की तिथि शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ मे पंचाग गणना के अनुसार घोषित की जायेगी ।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post