उत्तराखंड रजत जयंती को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली है। जिसमें 1 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि 1 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस समेत सभी कांग्रेसी राज्य शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देंगे। 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष अपने क्षेत्रों में रजत जयंती को लेकर गोष्ठी करेंगे। 3 नवंबर को सभी जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों के अस्पतालों में फल वितरित करेंगे।
साथ ही तीन व चार नवंबर को विधानसभा विशेष सत्र में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में विधानमंडल दल प्रतिभाग करेगा। वहीं पांच नवंबर को पार्टी के वरिष्ठ नेता रजत जयंती पर पत्रकार वार्ता करेंगे। 6 नवंबर को रामपुर तिराहा में राज्य शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
7 नवंबर को कांग्रेस मुख्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। 8 नवंबर को राज्य रजत जयंती प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जबकि 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा 11 से 14 नवंबर तक राज्यभर में जय भारत, जय उत्तराखंड तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post