
एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, देहरादून में वार्षिक खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिनव थापर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में अतिथि प्रशिक्षक शौर्य और भारत रहे।
खेल दिवस में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं — 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, स्किपिंग रेस, हॉप रेस तथा वियर एंड रन रेस — में सक्रिय भागीदारी की। बच्चों में पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
प्रतियोगिताओं के उपरांत मुख्य अतिथि अभिनव थापर ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं उत्साह की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि श्री थापर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्राची जुयाल ने अपने संबोधन में बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों का 70% सहभाग रहा, जो अत्यंत सराहनीय है, और उन्होंने सभी को अगले वर्ष और अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात अतिथि प्रशिक्षकों शौर्य एवं भारत ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन आराधना चमोली ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मेनका शाह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post