Friday, September 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तरकाशी में अफसरों की क्लास, समय पर सेवा नहीं दी तो लगेगा जुर्माना

Crime Patrol by Crime Patrol
September 18, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
2
VIEWS

उत्तरकाशी। सरकार की सुशासन, भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनसेवा की मंशा के अनुरूप उत्तरकाशी में उत्तराखंड सेवा का अधिकार अधिनियम-2011 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय ओरिएंटेशन वर्कशॉप आयोजित की गई। जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारियों और प्रथम अपीलीय प्राधिकारियों को अधिनियम के वैधानिक प्रावधानों, प्रक्रियाओं और जवाबदेही की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के प्रभारी मुख्य आयुक्त बीएस मनराल ने अधिकारियों को अधिनियम के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सुलभ, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के खिलाफ दंड का प्रावधान है। ऐसे में सभी अधिकारी सिटीजन चार्टर के अनुरूप कार्य संस्कृति विकसित करें और लोक सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करें।

ई-सर्विस के जरिए घर बैठे मिलेगी सेवा

आयोग के उपसचिव दिनेश चंद्र वर्मा ने सरकारी सेवाओं के डिजिटाइजेशन और तकनीकी आधुनिकीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ई-सर्विस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को घर बैठे त्वरित और बाधारहित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

उन्होंने विभागीय सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने तथा निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी। साथ ही डिजिटल माध्यमों के अधिकतम इस्तेमाल पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें

UKD

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, UKD ने सरकार पर बोला हमला

September 18, 2026
CM Dhami

अंकिता भंडारी मामले में सरकार ने पहले दिन से की सख्त कार्रवाई, तीनों आरोपी जेल में।

September 18, 2026
Accident

टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

September 18, 2026
Surendra Koli

निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 18, 2026

लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं और जनसेवाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर खड़े नागरिक तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए सेवा वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना होगा।

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

बिजली कटौती से भड़के पुरोला के व्यापारी, बाजार बंद कर सड़क पर दिया धरना

Next Post

निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
Surendra Koli

निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Accident

टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

PNB

महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमिता को गति देने हेतु पंजाब नेशनल बैंक ने ‘पी.एन.बी. डिजी श्रेष्ठा डिजिटल ऋण योजना शुरू की

7 months ago
Villagers

लाठरदेवा शेख में पेयजल योजना पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

6 months ago
Solar

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से 3500 से अधिक लोगों को मिला रोजगार, 100 मेगावाट विस्तार की तैयारी

1 month ago
Congress

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में बैठक

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, UKD ने सरकार पर बोला हमला
  • अंकिता भंडारी मामले में सरकार ने पहले दिन से की सख्त कार्रवाई, तीनों आरोपी जेल में।
  • टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

UKD

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, UKD ने सरकार पर बोला हमला

September 18, 2026
CM Dhami

अंकिता भंडारी मामले में सरकार ने पहले दिन से की सख्त कार्रवाई, तीनों आरोपी जेल में।

September 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol