उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने आज मुख्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से गैस सिलेंडर के संकट पर भाजपा सरकार को घेरा उन्होंने यूपीए सरकार का हवाला देते हुए कहा कि उस समय 47 प्रतिशत गैस, तेल देश आयात करता था, लेकिन आज 66% आयात कर रहा है, जो भाजपा सरकार की विदेश नीति का बड़ा फेलियर है।
इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधिकार कोष का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि कोष से धन जरूरतमंदों को देने के बजाए भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर साल दिया जा रहा है, वहीं उन्होंने कहा कि अभी तक हमने चम्पावत और उधम सिंह नगर जिले का डेटा मंगवाया है आगे सभी जिलों का डेटा भी मंगवाकर सामने रखेंगे।
हरक सिंह रावत, अध्यक्ष कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post