
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर से आए कांग्रेस संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों से मुलाकात की। इसी क्रम में उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल संगठन जिला (कोटद्वार) के जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने परिवार सहित राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के बाद जिला अध्यक्षों एवं उनके परिवारजनों के साथ सामूहिक भोजन कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के लिए विशेष सत्र लिया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, जमीनी मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस दौरान विकास नेगी ने भी पौड़ी गढ़वाल से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post