
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देहरादून में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी ने कहा कि 23 वर्षीय युवती गुंजन की दिनदहाड़े बाजार में हुई हत्या बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या से पहले पीड़िता द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते यह दर्दनाक घटना हुई।
महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि शिकायत को गंभीरता से लिया जाता, तो शायद एक बेटी की जान बचाई जा सकती थी। कांग्रेस ने पूरे मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post