देहरादून। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य Karan Mahara ने उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी Kumari Selja की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि उनके लगातार प्रदेश दौरों से संगठन को मजबूती मिल रही है।
करन माहरा ने उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा जाता रहा है कि कांग्रेस प्रभारी उत्तराखंड नहीं आती हैं। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा लगातार प्रदेश का दौरा कर रही हैं, संगठन को मार्गदर्शन दे रही हैं और कार्यकर्ताओं को नियमित कार्यक्रम भी दे रही हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से मजबूत हो रहा है।
इस दौरान माहरा ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी Dushyant Gautam लंबे समय तक प्रदेश में नजर नहीं आए, लेकिन अब अचानक सामने आकर बयानबाजी कर रहे हैं।
माहरा ने दावा किया कि कांग्रेस संगठन जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है और प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए मजबूती से तैयार हो रही है।
करन माहरा, सदस्य, सीडब्लूसी
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post