लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब कांग्रेस ने कुमाऊं पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी पहुंचेंगे। उनकी प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर स्वराज आश्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई स्वराज आश्रम में आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक सुमित हृदयेश सहित कांग्रेस के कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी जनसभा में पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और अन्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। पार्टी का दावा है कि इस रैली में कुमाऊं के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होगी राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब कांग्रेस की नजर कुमाऊं पर है। 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब देखना होगा कि इस रैली के जरिए कांग्रेस आगामी राजनीतिक रणनीति को कितना मजबूत संदेश दे पाती है।
यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष
गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
करण मेहरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी मेंबर
हरक सिंह रावत चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post