देहरादून में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम सभा में सहकारी समितियों की स्थापना कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और सहकारिता को ग्रामीण समृद्धि की धुरी बनाया जाएगा। वे देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित सहकारिता मेले को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
डॉ. रावत ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से अब तक 11.50 लाख किसानों व स्वयं सहायता समूहों को 7000 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं जिला सहकारी बैंकों में सुधार से एनपीए में कमी आई है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 15,651 करोड़ रुपये से अधिक का निक्षेप संचय हुआ है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सैकड़ों नई एमपैक्स, डेयरी व मत्स्य समितियों का गठन किया गया है तथा युवाओं को स्टार्टअप व आधुनिक व्यवसायों से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post