
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कुछ कैबिनेट मंत्रियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों, अंकिता भंडारी हत्याकांड तथा प्रदेश की जमीनों और नौकरियों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी क्रम में पार्टी की ओर से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को देहरादून के गांधी पार्क में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए आम लोगों से विभिन्न मुद्दों पर हस्ताक्षर कर समर्थन देने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में भागीदारी करते हुए हस्ताक्षर किए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपों, अंकिता भंडारी हत्याकांड और जमीनों व नौकरियों से जुड़े सवालों को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी इन मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में जनता के बीच जाएगी और सरकार से जवाबदेही की मांग करेगी।
कांग्रेस का कहना है कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनभावनाओं को एकजुट कर सरकार तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही है।
विजय गुनशोला, प्रदेश महामंत्री
जसविंदर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस
Reported By: Shiv narayan










Discussion about this post