
देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वाहिद उर्फ शाहरुख (30) निवासी ब्राह्मणवाला, पटेल नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 9.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने जल्दी पैसा कमाने के लालच में स्मैक तस्करी करने और स्थानीय नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Reported By: Shiv narayan










Discussion about this post