Friday, November 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रपुर जिला अस्पताल में चाकूबाजी, उपचार के दौरान युवक की मौत; व्यापारिक रंजिश में खूनी संघर्ष

Crime Patrol by Crime Patrol
November 13, 2026
in उत्तराखंड, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Police
1
VIEWS

उत्तराखंड के रुद्रपुर में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मोबाइल दुकानों के बीच चल रही पुरानी रंजिश में पहले जगतपुरा-आवास विकास क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फिर जिला अस्पताल में भी हिंसा का सिलसिला नहीं थमा। आरोप है कि अस्पताल के भीतर घुसे हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े जिला अस्पताल परिसर में हुई हत्या से मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। घटना के बाद चार हमलावरों के फरार होने की सूचना है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह रुद्रपुर के जगतपुरा-आवास विकास क्षेत्र में मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दिनेश जौहरी और अमन प्रजापति की मोबाइल दुकानें एक-दूसरे के सामने हैं। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से व्यावसायिक रंजिश चल रही थी। शुक्रवार सुबह यह विवाद अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतर आए। संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। इस दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े जाने की बात सामने आई है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-13-at-3.26.19-PM.mp4

जिला अस्पताल में भी नहीं थमा खूनी संघर्ष

इसे भी पढ़ें

Arrest

देहरादून: 3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

November 13, 2026
Sign

देहरादून: कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में जुटे लोग

November 13, 2026
Road

हल्द्वानी में फिर तेज हुआ 2200 करोड़ के विकास कार्यों का काम, अतिक्रमण पर भी होगी कार्रवाई

November 13, 2026
Checking

गौचर मेले से पहले पुलिस अलर्ट, बाहरी किरायेदारों का चलाया सत्यापन अभियान

November 13, 2026

मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां भी दोनों पक्षों के बीच विवाद जारी रहा। आरोप है कि अस्पताल के भीतर हमलावरों ने जगतपुरा निवासी राजकुमार उर्फ नितेश कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले में उसका छोटा भाई दिनेश और दुकान का कर्मचारी कमल भी घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष

जिला अस्पताल में युवक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, वारदात के बाद चार हमलावरों के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-13-at-3.26.20-PM.mp4

प्रमोद कुमार-एसपी सिटी रुद्रपुर 

घटना के बाद रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-13-at-3.26.21-PM.mp4

शिव अरोरा – विधायक रुद्रपुर

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Video-2026-11-13-at-3.26.16-PM.mp4

राजकुमार ठुकराल – पूर्व विधायक

Reported by: Praveen Bhardwaj

Previous Post

गौचर मेले से पहले पुलिस अलर्ट, बाहरी किरायेदारों का चलाया सत्यापन अभियान

Next Post

हल्द्वानी में फिर तेज हुआ 2200 करोड़ के विकास कार्यों का काम, अतिक्रमण पर भी होगी कार्रवाई

Next Post
Road

हल्द्वानी में फिर तेज हुआ 2200 करोड़ के विकास कार्यों का काम, अतिक्रमण पर भी होगी कार्रवाई

Sign

देहरादून: कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में जुटे लोग

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

RTO

देहरादून में रात्रि चेकिंग अभियान, 105 वाहनों के चालान, 15 वाहन सीज

4 months ago
Meet

लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर स्थानीय लोगों को राहत दिलाने की उठी मांग

6 months ago
Jayendra Ramola

ऋषिकेश क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने किया दौरा

1 year ago
CM Dhami

धामी कैबिनेट ने धर्मांतरण कानून किया सख्त, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने सराहा

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • Games
  • Spiele
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून: 3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
  • देहरादून: कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में जुटे लोग
  • हल्द्वानी में फिर तेज हुआ 2200 करोड़ के विकास कार्यों का काम, अतिक्रमण पर भी होगी कार्रवाई

Category

  • Blog
  • Games
  • Spiele
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Arrest

देहरादून: 3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

November 13, 2026
Sign

देहरादून: कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में जुटे लोग

November 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol