अपनी 27 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर सोमवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के करीब 4 हजार से अधिक सदस्यों ने देहरादून में विशाल रैली निकालकर सचिवालय कूच किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें सचिवालय के पास रोक लिया।
महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड शासन द्वारा लंबे समय से डिप्लोमा इंजीनियरों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे आंदोलन को मजबूरी बनी।
महासचिव वीरेंद्र गोसाईं ने वेतन विसंगति (2006 से), प्रारंभिक ग्रेड पे 4600, समयबद्ध पदोन्नति, ग्रेड पे 5400 का लाभ, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति अनुपात में सुधार और तकनीकी कार्यों में हस्तक्षेप समाप्त करने सहित कई मांगें उठाईं।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
रमेश चंद शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post