
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुरूकुल गांव में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तहत करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन के अंतिम चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता, पेयजल, विद्युत, शौचालय, पार्किंग व साज-सज्जा की समीक्षा कर शेष कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि भवन के पूर्ण होने पर स्थानीय लोगों को सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post