Wednesday, November 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में पलायन वापसी के प्रयासों को मिल रहा बल, 44 प्रतिशत वृद्धि बनी उम्मीद की किरण

Crime Patrol by Crime Patrol
September 28, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Uttarakhand
7
VIEWS

उत्तराखंड में पलायन की चुनौती के बीच गांवों की ओर वापसी के आंकड़ों में करीब 44 प्रतिशत की वृद्धि को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से पलायन रोकने और प्रवासियों को अपने मूल गांवों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ बैठक कर इस विषय पर विस्तृत मंथन किया। सरकार का जोर रोजगार, आजीविका और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के जरिए पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की वापसी का आधार तैयार करने पर है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

उत्तराखंड में पलायन की समस्या सबसे अधिक सीमांत और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिली है। लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं की कमी, रोजगार एवं आजीविका के सीमित अवसर और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं की अनुपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने गांव छोड़कर शहरों और मैदानी क्षेत्रों का रुख किया। लगातार जारी रहे इस पलायन का असर कई गांवों पर इतना पड़ा कि वे धीरे-धीरे जनशून्य हो गए।

पौड़ी और अल्मोड़ा सबसे अधिक प्रभावित जिलों में

इसे भी पढ़ें

Dehradun

देहरादून में ‘पर्वत मंथन क्षेत्रीय सम्मेलन 2026’ का शुभारंभ; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की शिरकत

November 18, 2026
Protest

देहरादून: आशा वर्कर्स का सचिवालय कूच, मुख्यमंत्री की घोषणा को बताया झुनझुना

November 18, 2026
Congress

देहरादून: भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

November 18, 2026
inspection

टपकेश्वर बाईपास निर्माण की कवायद तेज, मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

November 18, 2026

पलायन से पौड़ी और अल्मोड़ा जैसे पर्वतीय जिले विशेष रूप से प्रभावित रहे हैं। हालांकि, अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क के साथ ही बिजली, पेयजल, इंटरनेट और अन्य आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।

इन प्रयासों का उद्देश्य गांवों में स्थानीय स्तर पर आजीविका के साधन विकसित करना और उन लोगों को वापस लौटने के लिए प्रोत्साहित करना है, जो बेहतर रोजगार और सुविधाओं की तलाश में बाहर चले गए थे। गांवों में वापसी के आंकड़ों में हुई वृद्धि को इसी दिशा में एक सकारात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर देना होगा विशेष ध्यान

हालांकि पलायन की रफ्तार कम करने और वापसी को स्थायी बनाने के लिए केवल सड़क और रोजगार के अवसर पर्याप्त नहीं होंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को मजबूत करना भी जरूरी है। वर्तमान में कई दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक विद्यालय तो संचालित हो रहे हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी, प्रयोगशालाओं और अन्य संसाधनों का अभाव विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामने चुनौती बना हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी कई दूरस्थ क्षेत्रों में इसी तरह की है। अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों, आधुनिक उपकरणों और पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है।

एकीकृत नीति से ही स्थायी समाधान की उम्मीद

पलायन की समस्या बहुआयामी है, इसलिए इसके समाधान के लिए भी एकीकृत और समावेशी नीति की आवश्यकता है। रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार, पेयजल और अन्य जन सेवाओं की उपलब्धता तथा उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। यदि सरकार इन सभी पहलुओं को समन्वित तरीके से धरातल पर उतारती है तो पर्वतीय गांवों में आबादी को बनाए रखने के साथ ही प्रवासियों की स्थायी वापसी के लिए भी बेहतर माहौल तैयार किया जा सकता है।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण

Next Post

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा रेस्क्यू, स्लाइडिंग में फंसे 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Next Post
Kedarnath

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा रेस्क्यू, स्लाइडिंग में फंसे 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Kosi River

रामनगर में उफनाई कोसी नदी, गिरिजा देवी मंदिर के कपाट बंद; दुकानों तक पहुंचा पानी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

railway line

हरिद्वार- मोतीचूर रेलमार्ग बाधित, कई ट्रेनें रद्द व शॉर्ट टर्मिनेट

1 year ago
Meeting

सहकारिता के जरिये ग्रामीण विकास पर अहम फोकसः डाॅ. धन सिंह रावत

9 months ago
traffic

देहरादून में सख्त ट्रैफिक कार्रवाई से हादसों में कमी

10 months ago
Virasat

देहरादून में रीच विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 1xBet login overview and options
  • Crickex app security guide: Safe betting for Bangladeshi players
  • Cv666 App Bonus Guide for Bangladeshi Players

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

1xBet login overview and options

November 18, 2026

Crickex app security guide: Safe betting for Bangladeshi players

November 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol