Tuesday, October 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, SWSM कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Krishna Kumar by Krishna Kumar
October 13, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
देहरादून: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, SWSM कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
1
VIEWS

देहरादून: उत्तराखंड में ‘हर घर जल’ के राष्ट्रीय संकल्प को धरातल पर उतारने वाले जल जीवन मिशन के ठेकेदार अब अपने वैध भुगतानों के लिए सड़क पर उतर आए हैं। लंबित भुगतानों, सिक्योरिटी डिपाजिट की वापसी और प्रशासनिक उत्पीड़न के विरोध में देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ठेकेदारों ने आज (13 अक्टूबर 2026) एसडब्ल्यूएसएम (SWSM) कार्यालय, इंद्र रोड, देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और हड़ताल शुरू कर दी है।

ठेकेदारों का आरोप: महीनों से चक्कर काटने को मजबूर, आर्थिक संकट गहराया

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में सरकार और विभाग पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों, विषम मौसम और सीमित संसाधनों के बीच अपनी पूंजी व बैंक ऋण लगाकर योजना को पूरा करने वाले ठेकेदार आज अपने ही पैसों के लिए दर-दर ठोकर खाने को विवश हैं।

इसे भी पढ़ें

दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर कांग्रेस का विरोध

दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर कांग्रेस का विरोध

October 13, 2026
सपा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सपा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

October 13, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बढ़ा बीमारियों का खतरा

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बढ़ा बीमारियों का खतरा

October 13, 2026
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

October 13, 2026

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि आज शाम तक हमारी मांगों पर विचार-विमर्श नहीं किया गया और मुख्यमंत्री या सचिव स्तर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला, तो कल से प्रदेशभर के सभी ठेकेदार जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में जलापूर्ति (पानी) बंद करने के लिए बाध्य होंगे।” वहीं, पिथौरागढ़ से आए ठेकेदार ललित कन्याल ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे यहीं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

एसोसिएशन की प्रमुख मांगें:

  1. लंबित भुगतानों का तत्काल निस्तारण: जल जीवन मिशन के तहत निष्पादित और मापित समस्त कार्यों के अंतिम बिल, रोकी गई धनराशि, सिक्योरिटी डिपॉजिट, टीपीआई और टेस्टिंग से जुड़े सभी देयकों का भुगतान निश्चित समयसीमा में किया जाए।

  2. दंडात्मक कार्रवाई पर रोक: जिन योजनाओं में बजट या विभागीय कमियों के कारण विलंब हुआ है, उनमें ठेकेदारों के खिलाफ की जा रही एकतरफा ब्लैकलिस्टिंग, रिकवरी, ‘रिस्क एंड कॉस्ट’ जैसी दंडात्मक कार्रवाइयों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

  3. भुगतान प्रक्रिया का सरलीकरण: बिलों के भुगतान में अनावश्यक औपचारिकताओं और फाइलों को लटकाने की प्रवृत्ति को समाप्त कर प्रत्येक स्तर पर समयसीमा तय की जाए।

  4. थर्ड पार्टी क्लीयरेंस: थर्ड पार्टी द्वारा योजना पूर्ण घोषित होने के बाद ठेकेदार की जिम्मेदारी समाप्त मानी जाए और अन्य किसी कारण से उनका भुगतान न रोका जाए।

  5. समान नियम: रेट्रोफिटिंग, एम.वी.एस. और एस.वी.एस. जैसी श्रेणियों के नाम पर भेदभाव बंद कर सभी योजनाओं में एक समान नियमों से भुगतान हो।

  6. उच्चस्तरीय बैठक: सभी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पेयजल सचिव, मिशन निदेशक और ठेकेदार संगठन के प्रतिनिधियों की संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक बुलाई जाए।

धरना-प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के दौरान अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिन मित्तल, महासचिव सुनील गुप्ता, बृजमोहन, गौरव गोयल, अंकित सलार, भरत सिंह पवार, ललित कन्याल, जीता राम सैनी, गोविंद सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, मोहित पवार, रजत सिंघल, जेपी अग्रवाल, केशव सिंह, सुनील जोशी और जगजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

Next Post

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बढ़ा बीमारियों का खतरा

Next Post
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बढ़ा बीमारियों का खतरा

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बढ़ा बीमारियों का खतरा

सपा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सपा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

encroachment

सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

3 months ago
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी इगास-बग्वाल की शुभकामनाएँ

12 months ago
MBBS interns

एमबीबीएस इंटर्न्स ने बढ़े स्टाइपेंड की मांग को लेकर बांधी काली रिबन, शांतिपूर्ण प्रदर्शन

1 month ago
Shri Badrinath Dham

चारधाम यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड, बद्रीनाथ पहुंचे 14.53 लाख श्रद्धालु

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर कांग्रेस का विरोध
  • सपा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से बढ़ा बीमारियों का खतरा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर कांग्रेस का विरोध

दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर कांग्रेस का विरोध

October 13, 2026
सपा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सपा में नई नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

October 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol