Sunday, October 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून बनेगा रणनीतिक चिंतन का केंद्र, ‘भीष्म’ थिंक टैंक को मिलेगी नई दिशा

Crime Patrol by Crime Patrol
July 6, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dehradun
2
VIEWS

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से रविवार को उनके शासकीय आवास पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक चुनौतियों तथा रणनीतिक नीति निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने मंत्री गणेश जोशी को अपनी पुस्तक ‘साहस की गूंज’ भी भेंट की।

बैठक के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने देहरादून में स्थापित भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच (भीष्म) की अवधारणा, उद्देश्यों और भविष्य की कार्ययोजना से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ‘भीष्म’ एक रणनीतिक थिंक टैंक है, जिसका उद्देश्य देहरादून में उपलब्ध सैन्य, शैक्षणिक और बौद्धिक संसाधनों को एक मंच पर लाकर उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रणनीतिक चिंतन एवं नीति विमर्श का प्रमुख केंद्र बनाना है।

उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, हिमालयी क्षेत्र से जुड़े सामरिक विषयों और समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर गंभीर अध्ययन, शोध और विचार-विमर्श को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मंच की संस्थापक टीम का नेतृत्व पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान कर रहे हैं। उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ जुड़े हैं, जो अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से इस पहल को मजबूत बना रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने ‘भीष्म’ के विस्तार और विभिन्न संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करने के संबंध में भी सैनिक कल्याण मंत्री से विचार-विमर्श किया।

इसे भी पढ़ें

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
Agniveer recruitment

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

October 3, 2026
BJP

देहरादून पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, 2027 चुनाव को लेकर संगठन पदाधिकारियों संग की बैठक

October 3, 2026

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि होने के साथ-साथ देश को बड़ी संख्या में सैनिक और सैन्य अधिकारी देने वाला राज्य है। ऐसे में देहरादून में ‘भीष्म’ जैसे उच्चस्तरीय रणनीतिक थिंक टैंक की स्थापना राज्य और राष्ट्र दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि यह मंच राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक नीति निर्माण और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही युवाओं, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं के लिए भी एक सशक्त बौद्धिक मंच के रूप में विकसित होगा।

गणेश जोशी ने लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रहित से जुड़े ऐसे सकारात्मक प्रयासों के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होंने पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के मार्गदर्शन और सहयोग की भी प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि ‘भीष्म’ आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

तुंगनाथ मंदिर का होगा वैज्ञानिक उपचार, संरक्षण की बड़ी पहल

Next Post

देहरादून: ड्राइवर,बस कंडक्टर का होगा हेल्थ चेकअप।

Next Post
Sandeep

देहरादून: ड्राइवर,बस कंडक्टर का होगा हेल्थ चेकअप।

protest

देहरादून: जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Doon

आदतन अपराधी संदीप उर्फ संजू छह माह के लिए जिला बदर

5 months ago
CM Dhami

दिल्ली विस्फोट पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, राज्य में हाई अलर्ट के निर्देश

11 months ago
Badrinath Dham

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आमद 12लाख 80हजार पार

1 year ago
Karan Mahara

प्रदेश में लाल फीता शाही हावी : करन माहरा

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक
  • सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प
  • उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol